मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ/अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट


मिर्जापुर में बांधों के गेट खुले

मिर्ज़ापुर मे भारी बारिश के कारण बांधों का जलस्तर बढ़ने से अहरोरा बांध और जरगो बांध जलास्य के गेट खोल दिए गए हैं | इसके चलते कई मार्गों का आवा गमन बंद कर दिया गया है | जिला अधिकारी के निर्देशानुसार 1 से 8 तक की सभी विद्यालय को बंद कर दिया गये है | 

अहरोरा बांध का जलस्तर 361 मीटर तक तक पहुंच गया था , इसके बाद शनिवार को 8 गेट और खोल दिए गये है , इसी तरह सिरसी बांध का जल स्तर बढ़ने पर उसके सभी साथ फाटक और खोले गये , जिसमे निकला पानी किसानो के खेत तक पहुँच गया  |

बांधो से पानी छोड़े जाने के कारण अहरोरा चकिया मार्ग पर करीब एक फ़ीट पानी बहुत रहा है , जिससे इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया |  शुक्रवार सुबह  800 क्यूसेक पानी  प्रति सेकंड निकाला जा रहा है |

 जिले में हो रही लगातार वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक 4 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया | ताकि छात्रों को किसी और सुविधा से बचाया जा सके | भारी-बड़ी से जिले के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियय की गिरावत दर्ज की गयी | 

 आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है | 

 अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की सम्भवना है | 

यह बारिश धान की फ़सल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है | 

 लेकिन दलहन व तिलहन की खेती करने वाले किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।