गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल व किसानों बेरोजगारों का हो रहा शोषण बर्दाश्त नहीं? शिव प्रकाश सिंह



गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल व किसानों बेरोजगारों का हो रहा शोषण बर्दाश्त नहीं? शिव प्रकाश सिंह 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
सीतापुर! किसानों गरीबों मजदूरों के साथ बेरोजगारों का हो रहा शोषण इस बात का प्रमाण है कि विकास सिर्फ कागजों में सिमट कर धीरे-धीरे धरातल पर खुद को खोजने की स्थिति में पहुंच चुका है!यह बात किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी किसान मंच शिव प्रकाश सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही उन्होंने कहा कि राजधानी से सटा जनपद सीतापुर व प्रदेश के अन्य जनपद वार्षिक फसल गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है!हम सभी का दुर्भाग्य है कि उ० प्र० में दूसरी और केंद्र में तीसरी बार सत्ता सीन भाजपा के कार्यकाल में एक बार दस रुपए और दूसरी बार बीस रुपए प्रति क्विंटल मूल्य की बढ़ोत्तरी का भद्दा मजाक कर किसानों की खिल्ली उड़ाई गई!सभी को पता है कि कृषि सामग्री आदि में असीमित मूल्य वृद्धि के साथ फसली खाद यूरिया और डी ए पी समय पर दूरबीन से ढूंढनी पड़ती है!अभी धान और गन्ना फसल हेतु यूरिया के लिए किसान भाइयों को कई कई दिनों लाइन में लगकर भी यूरिया उपलब्ध नहीं हो सकी!और जिम्मेदार कालाबाजारी करके अपनी जेब भरने में व्यस्त रहे!प्रदेश में दसियों किसानों को धूप और असीमित गर्मी के साथ लाइन में लगकर अपनी जान गंवानी पड़ी और पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज का शिकार होना पड़ा!यह कैसी विडम्बना है कि दूसरों के लिए दिन रात मेहनत करके जीवकोपार्जन हेतु उपजाई गई फसलों का उचित मूल्य मिलना भी दुर्लभ है!किसान मंच उत्तर प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल और अन्य फसलों में हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर मूल्य बढ़ोतरी की मांग करता है! किसानों को अपने खून और पसीने की कीमत मिलना समय की सबसे बड़ी जरूरत है!साथ ही सड़कों पर संघर्ष के लिए मजबूर बेरोजगारों के लिए सिर्फ हवाई सपने दिखाकर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध कर रही सत्ता रूढ़ भाजपा को किसानों बेरोजगारों की अनदेखी भविष्य में बहुत भारी पड़ने वाली है!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।