दुबग्गा उपकेंद्र पर करंट की चपेट में आया संविदा कर्मचारी, हालत गंभीर
लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया।
उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी धीरज पोल पर लाइन दुरुस्त कर रहा था तभी फीडर चालू होने से करंट की चपेट में आ गया।
तेज झटके से कर्मचारी बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा।
मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सहकर्मी और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज जारी है।
हादसे ने बिजली विभाग की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
बिना किट के संविदा कर्मचारियों से काम कराने पर लोगों ने विभाग को कठघरे में खड़ा किया है।
इधर विभागीय अफसरों में हड़कंप है।
पंकज विश्वकर्मा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: