*थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध पटाखा विक्रय कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, आतिशबाजी सामग्री जप्त*
थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के आगे नया चंद्रपुरा रोड पर अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री बेची जा रही है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग ₹11,000 मूल्य की विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी सामग्री जप्त की तथा आरोपी कमलेश गुप्ता पिता वंश गोपाल गुप्ता निवासी छत्रसाल नगर थाना सिविल लाइन, छतरपुर को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विधिवत कार्यवाही की गई। विवेचना कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद रोहित, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, महिला प्रधान आरक्षक नीलम, आरक्षक हरेंद्र एवं प्रशांत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: