घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार" अभियान के अंतर्गत प्रेस वार्ता आयोजित
जनपद मिर्जापुर से/ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट ????
राजकुमार वर्मा
ग्राम रोजगार सेवकों ने एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का विरोध करते हुए विकासखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनकी मुख्य मांगें हैं कि निजी सर्वेयरों के बदले उन्हें यह काम न सौंपा जाए, उन्हें तकनीकी उपकरण (मोबाइल फोन) उपलब्ध कराए जाएं, पहले किए गए कार्यों का भुगतान किया जाए, और उनके मानदेय का नियमित भुगतान हो। रोजगार सेवकों का तर्क है कि यह कार्य उनके जॉब चार्ट में नहीं है, वे पहले से ही कई अन्य सरकारी जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं, और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व बीमा भी प्रदान नहीं किया गया है।
ग्राम रोजगार सेवक संगठन अमरिया ने विकासखंड अधिकारी दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का विरोध किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन द्वारा निर्गत शासनादेश सं०- DFA / 1242839-38-6099(23) 44/2025 दिनांक 12.09.2025 द्वारा स्पष्ट निर्देश निर्गत किये हैं कि रोजगार सेवकों की स्वेच्छा से ही उनकी सर्वे में ड्यूटी लगाई जाये परन्तु जिलाधिकारी द्वारा हम लोगों की क्राप सर्वे में ड्यूटी आनिवार्य कर लगा दी गई है। जिसको हम रोजगार सेवक करने में असमर्थ है। आपके माध्यम से जिलाधिकारी को हम अवगत कराना चाहते है की रोजगार सेवकों को इस क्राप सर्वे से मुक्त किया जाये। इसके साथ ही रोजगार सेवकों ने बताया की वह पहले से ही मनरेगा कार्य, बीएलओ ड्यूटी, आवास सत्यापन और जियो टैगिंग जैसे कई अन्य कार्यों में व्यस्त हैं।उनके पास पर्याप्त उच्च-तकनीकी मोबाइल फोन या टैबलेट नहीं हैं, जो डिजिटल सर्वे के लिए आवश्यक हैं।
पिछले क्रॉप सर्वे का मेहनताना अभी तक नहीं मिला है और उनका विभागीय मानदेय भी कई महीनों से लंबित है। सर्वे के दौरान भू-स्वामियों से विवाद, जंगली जानवरों और छुट्टा पशुओं से हमले का खतरा रहता है, लेकिन बीमा सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। उनका कहना है कि यह कार्य कृषि विभाग और राजस्व लेखपालों का है, और इसे उन पर थोपा जा रहा है। रोजगार सेवकों की यह मांग की है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य से उन्हें मुक्त किया जाए या उनके मूल जॉब चार्ट में जोड़ा जाए, सर्वे कार्य के लिए स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। लंबित मानदेय का तुरंत भुगतान किया जाए और भविष्य में भुगतान की व्यवस्था अलग की जाए,
स्वास्थ्य और सुरक्षा बीमा उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संगठन अमरिया के ब्लॉक अध्यक्ष आदेश कुमार, अमनदीप सिंह, मो० आसिम, मो० कासिम, पुष्पा देवी, अफरोज अली, लक्ष्मी नारायण, पुरनलाल सहित अनेकों रोजगार सेवक मौजूद थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनपद मिर्जापुर से/ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट ????
जिला अध्यक्ष की कुर्सी के आगे नतमस्तक हैं प्रशासन।
जनपद मिर्जापुर/ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट ????
Leave a Comment: