जनपद मिर्जापुर/ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट ????


जनपद मिर्जापुर :-


मिर्जापुर, 22 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं मिर्जापुर जनपद के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के मिर्जापुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री जी के अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री नंदी ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
मंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मिर्जापुर जनपद की समग्र विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि वे जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा जनता से संवाद कर जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री नंदी के दौरे को ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला बताया और विश्वास जताया कि इससे मिर्जापुर में विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।