शहडोल: एक तरफ राजनीतिक रसूख तो दूसरी ओर 100 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक परंपरा बनाए रखने का संघर्ष , 6 माह से लगातार जारी है क्रामिक अनशन , शहर की आम जनता से सहयोग क
जिला अध्यक्ष की कुर्सी के आगे नतमस्तक हैं प्रशासन।
जनपद मिर्जापुर से/ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट ????
जनपद मिर्जापुर
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 22 सितंबर 2025
स्थान: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मिर्जापुर
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, मिर्जापुर में आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को "घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार" अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म (Next Gen GST Reforms) के बारे में जानकारी देना और आम जनता व व्यापारियों को इस रिफॉर्म के लाभों से अवगत कराना था।
इस प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा मिर्जापुर जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा लागू किया गया यह नया जीएसटी सुधार आमजन, व्यापारियों, छोटे उद्योगों तथा स्वरोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि इस रिफॉर्म से न केवल टैक्स प्रणाली और अधिक पारदर्शी एवं सरल होगी, बल्कि करदाताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बृजभूषण सिंह जी ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रमाण है, जो हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा जी, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी, नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्र जी, तथा मझवां विधायक श्रीमती सूचिस्मिता मौर्य जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने संबोधन में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी संघों के प्रतिनिधि और मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री महोदय द्वारा जनता से आग्रह किया गया कि वे नए जीएसटी सुधारों को समझें और इनका लाभ उठाएं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिला अध्यक्ष की कुर्सी के आगे नतमस्तक हैं प्रशासन।
जनपद मिर्जापुर/ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट ????
Autism is a neurodevelopmental condition that affects how a person communicates, interacts and experiences the world. It often includes differences in social skills, repetitive behaviors and sensory sensitivities.
Leave a Comment: