152 विधानसभा सिधौली के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिद्धार्थ का जनसंपर्क तेज
Congress Dalit leader Rajesh Kumar Siddharth
कांग्रेस पार्टी किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिद्धार्थ
कांग्रेस पार्टी किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिद्धार्थ का 152 विधानसभा सिधौली जनपद सीतापुर में जनसंपर्क अभियान लगातार तेज़ी पकड़ रहा है। मिशन 2027 के तहत वे गांव-गांव जाकर किसानों, नौजवानों और आम जनता से मिल रहे हैं तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले आठ वर्षों में सिर्फ़ जनता को ठगने का काम किया है। महंगाई, बेरोज़गारी, खेती-किसानी का संकट और भ्रष्टाचार चरम पर है। किसान आत्महत्या करने को विवश हैं, नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं और गरीब तबके को किसी भी योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि किसान कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों और नौजवानों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनकी आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वे मिशन 2027 को सफल बनाकर भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकें और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं, जिससे किसानों और आम जनता का वास्तविक विकास संभव हो सके।
इस जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग भी राजेश कुमार सिद्धार्थ के साथ जुड़े और उन्होंने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। समर्थन व्यक्त करने वालों में दिनेश यादव, आमिर प्रधान (जुडोरा), संतोष कुमार यादव (प्रधान प्रतिनिधि), संत भगत सिंह यादव, पंकज मिश्रा, अलाउद्दीन कोटेदार (जुडोरा), मोहम्मद नफीस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने कहा कि किसान कांग्रेस ही किसानों और आम जनता की सच्ची आवाज़ है। भाजपा सरकार ने केवल वादाखिलाफी और जनविरोधी फैसले लिए हैं, लेकिन अब जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और वह 2027 में कांग्रेस को ही चुनने का मन बना चुकी है।
कार्यक्रम के अंत में राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगी। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा और हर मोर्चे पर कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रहेगी।
“किसान की आवाज़, कांग्रेस का संकल्प”
“मिशन 2027: कांग्रेस सरकार—जनता का अधिकार”
“महंगाई, बेरोज़गारी से छुटकारा—कांग्रेस लाएगी सुनहरा जमाना”
“किसान-नौजवान की यही पुकार, कांग्रेस सरकार- कांग्रेस सरकार”
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Congress Dalit leader Rajesh Kumar Siddharth
किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा (भैया जी) ने भोगनीपुर में एक बड़े किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि
रामलीला मेला मैदान सीतापुर सांसद राकेश राठौर की अगुवाई में आयोजित संविधान बचाओ संवाद रैली
Leave a Comment: