संविधान बचाओ संवाद रैली बिसवां में उमड़ा जन सैलाब ~
रामलीला मेला मैदान सीतापुर सांसद राकेश राठौर की अगुवाई में आयोजित संविधान बचाओ संवाद रैली
किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा (भैया जी) ने भोगनीपुर में एक बड़े किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि
भोगनीपुर (कानपुर देहात) – किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा (भैया जी) ने भोगनीपुर में एक बड़े किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान सबसे ज्यादा परेशान है। जिस किसान की मेहनत और खून-पसीने से देश की अर्थव्यवस्था चलती है, उसी किसान को वर्तमान सरकार ने हाशिये पर ला खड़ा किया है। महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, बिजली की दरों में लगातार बढ़ोतरी, खाद-बीज की किल्लत और सिंचाई के साधनों की कमी ने किसान की स्थिति बदहाल कर दी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि किसान, मजदूर और गरीब लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं। फसल की सही कीमत न मिल पाने के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा है। समर्थन मूल्य केवल कागजों पर है, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
आनंद प्रकाश वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी रही है। आज़ादी के बाद से लेकर हर कठिन समय में कांग्रेस ने किसानों के लिए योजनाएँ बनाई और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया। किसान कांग्रेस सदैव किसानों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि वे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करें। किसान कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े होकर मिशन 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें। तभी किसान, मजदूर और गरीब का जीवन बेहतर हो सकेगा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान उपस्थित हुए और उन्होंने किसान कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन व संघर्ष में जुड़ने का संकल्प लिया। सभा स्थल पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार को हटाना ही होगा और कांग्रेस की नीतियों को अपनाकर किसानों को न्याय दिलाना होगा।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि किसान की एकजुटता ही आने वाले समय में बदलाव की राह खोलेगी।
मोहित यादव जय शंकर द्विवेदी वीरेन्द्र चतुर्वेदी लोकेश श्रीवास्तव आशीष यादव मानसिंह पासवान सुशील कुमार यादव हरिप्रसाद यादव पिंटू शर्मा रविशंकर द्विवेदी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रामलीला मेला मैदान सीतापुर सांसद राकेश राठौर की अगुवाई में आयोजित संविधान बचाओ संवाद रैली
सीतापुर! किसान मंच राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सचिव अखिल भारतीय प्रधान संगठन उ प्र शिव प्रकाश सिंह द्वारा जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से की गई
अमरनाथ के नेतृत्व में SIPF विजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार राय, हेड कांस्टेबल शिवदास गुप्ता और विमल कुमार सिंह टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रिजवान को रेलवे आरक्षण केंद्र सिध्दार्थ नगर के पास से गिरफ्तार किया।
Leave a Comment: