लखनऊ ट्रैफ़िक पुलिस का सराहनीय कार्य
पत्रकार विजय मिश्रा
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने आज आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिवस हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का संदेश लेकर आता है।
सीतापुर-152 विधानसभा सिधौली जनपद सीतापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश राजेश कुमार सिद्धार्थ ने आज आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिवस हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का संदेश लेकर आता है। यह दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और समाज सुधारकों की याद दिलाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान देकर समाज को नई दिशा दी।
उन्होंने कहा कि प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने समाज की बेड़ियों को तोड़कर स्त्रियों और दलित समाज के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उस दौर में जब स्त्रियों को घर की चारदीवारी में कैद कर दिया जाता था, तब सावित्रीबाई फुले ने समाज की परवाह किए बिना लड़कियों को पढ़ाने का साहसिक कदम उठाया। उनके साथ शेख फातिमा जैसी नारी शक्ति ने भी शिक्षा आंदोलन को बल प्रदान किया।
इसी तरह भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को हथियार बनाकर शोषित, वंचित और वंचित समाज को नई पहचान दिलाई। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे कोई भी समाज अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ सकता है।
राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि किसान कांग्रेस इन महान क्रांतिकारियों के पदचिह्नों पर चलकर शिक्षा के अलख को गांव-गांव, घर-घर जगाने का कार्य कर रही है। आज आवश्यकता है कि हम शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन न मानें, बल्कि समाज सुधार, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा आधार समझें।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों, गरीबों, मजदूरों, दलितों और अल्पसंख्यकों की स्थिति तब तक मजबूत नहीं हो सकती जब तक शिक्षा हर वर्ग तक समान रूप से नहीं पहुँचती। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शिक्षा को मौलिक अधिकार और सामाजिक न्याय का आधार मानकर चलती रही है।
उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की कि प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक हर वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा की समान और निःशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, गरीब परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा तक पहुँचाने के लिए विशेष योजनाएँ चलाई जाएँ।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता से आह्वान किया कि वे सावित्रीबाई फुले, शेख फातिमा और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने हेतु घर-घर शिक्षा का संदेश पहुँचाएँ और समाज में समानता, भाईचारा और जागरूकता को बढ़ावा दें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनपद फतेहपुर के ब्लॉक गाजीपुर अन्तर्गत ग्राम बेसंडी में किसान कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (मध्य जोन) आनन्द प्रकाश वर्मा (भैया जी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मास्टरबाग,(सीतापुर)आज 12 रबी उल अव्वल के पावन अवसर पर कसमंडा क्षेत्र के मास्टरबाग, जुडोरा एवं आसपास के इलाकों में हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने मोहम्मद
Leave a Comment: