वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
अब तक न्याय ब्यूरो रिपोर्ट- जयदेव
कैम्पियरगंज में एक दिन में बढ़ा यूरिया का दाम 70 रूपये प्रति बोरी
कैम्पियरगंज क्षेत्र के किसान पहले मौसम की मार अब खाद के मनमाने दाम से परेशान है। किसानों को खाद विक्रेताओं के मनमाने रेट परेशानी का सबब बनें है। यही नहीं यूरिया लेने के लिए उनको जिंक या सल्फर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वही जिम्मेदार दुकानदारों की मनमानी को अनदेखा कर रहें है। धान रोपाई से लेकर अभी तक सूखे की मार झेल चुके किसानों के लिए खाद भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। वही सहकारी समितियों पर खाद के लिए कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों के माने तो निजी दुकानों पर सल्फर या जिंक लेने पर ही यूरिया दिया जा रहा है। या फिर सौ डेढ़ सौ रूपये अधिक देने पड़ रहें है।
कैंम्पियरगंज, करमैनी सहित क्षेत्र के प्रमुख दुकानदारों द्वारा यूरिया के साथ सल्फर या जिंक लेने पर ही यूरिया दिए जाने का किसानों ने आरोप लगाया।क्षेत्र के मुकेश, सचिन ने बताया कि करमैनी घाट पर बुधवार को 380 रूपये में एक बोरी यूरिया के साथ एक जिंक का पैकेट जबरन दिया जा रहा है। रमेश और विशाल ने बताया कि कैम्पियरगंज में मंगलवार को 380 रूपये में यूरिया के साथ एक जिंक का पैकेट दे रहें थे। एक दिन बाद बुधवार को 450 रूपये में यूरिया के साथ एक जिंक का पैकेट लेने पर ही खाद दे रहें है।एक ही रात में खाद विक्रेता द्वारा 70 रूपये बढ़ा दिया गया।रोपाई से लेकर अभी तक फसलों को बचाने के लिए डीजल के हजारों रूपये खर्च हो गए अब मंहगी खाद के वजह से फसलों की लगत बढ़ने से किसानों को अपनी पूंजी डूबने की चिंता सता रही है। क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर कोई जिम्मेदार इन दुकानदारों पर लगाम नहीं लगा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीड़ित महिला ने शासन प्रशासन और जिलाधिकारी से लगाई पानी निकासी और मुआवजा दिलाने की गुहार।
अब तक न्याय_पीलीभीत देवेश यादव*
Leave a Comment: