पीड़ित महिला ने शासन प्रशासन और जिलाधिकारी से लगाई पानी निकासी और मुआवजा दिलाने की गुहार।


 मथुरा के कोसीकलां में पिछले कई दिनों से हुई मुसलाधार बारिश के कहर से आस-पास क्षेत्र के किसानों की खेतों में खड़ी धान और ज्बार की फ़सल पूरी तरह जलमग्न हो गईं। वहीं किसानों के खेतों में चारों तरफ घुटनों से ऊपर तक पानी भर चुका है। जिससे किसानों के मुताबिक उनकी ज्वार, और धान की फसलों में भारी नुक़सान हुआ है। वहीं गोपाल बाग स्थित बांके बिहारी कालोनी में रहने वाली महिला सुखमंती ने बताया है कि उन्होंने जैसे-तैसे फसल में लागत लगाई थी। और खेत में पानी भरने से सात बीघा फ़सल पूरी तरह से ख़राब हो गई। वहीं बारिश के कारण खेत में जल-भराव होने से नष्ट हुई ज्वार की फसल को महिला ने अपने हाथों में लेकर दिखाते हुए शासन प्रशासन और जिलाधिकारी से पानी की निकासी कराने और नष्ट हुई फ़सल का मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।