संकुल केंद्र महुली में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन


चांदनी बिहारपुर - आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को संकुल केंद्र महुली में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन शा० हाई स्कूल महूली में किया गया।जिसमे संकुल महुली, के शिक्षक व पालकगण सम्मिलित हुए। शिक्षक पालक सम्मेलन में शिक्षकों एवम पालको के मध्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया जिसमे बच्चों की नियमित उपस्थिति, दिनचर्या, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा की गुणवत्ता आदि विषय पर चर्चा हुई। साथ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सपथ दिलाया गया व कलेक्टर महोदय का संदेश वाचन किया गया तथा जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पालकों को निर्देशित किया गया, गुड टच व बैड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें मुख्य अतिथि रनसाय सिंह सरपंच महुली विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण सिंह जिला सदस्य प्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बैकुंठ प्रसाद जायसवाल, पी एम श्री स्कूल  के एसएमसी अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल, समिति प्रबंधक सदस्य अशोक कुमार  जायसवाल,रामकुमार जायसवाल  व अभिभावक गण शामिल हुए 
साथ ही संकुल प्राचार्य रामशरण प्रजापति, संकुल समन्वयक संजय जायसवाल, महेंद्र सिंह वाकरे तथा शिक्षक  शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

सुरेश विश्वकर्मा 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।