अब तक न्याय_पीलीभीत_देवेश यादव*


पीलीभीत _पूरनपुर l स्थानीय विद्यालय रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणित प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अजय गौड़ जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। 
गणित प्रदर्श प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। किशोर वर्ग व तरुण वर्ग।   किशोर वर्ग कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं ने  प्रतिभाग किया तथा तरुण वर्ग में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने गणित से संबंधित विभिन्न प्रदर्श व मॉडलों को बहुत सुंदर तरीके से बनाकर प्रदर्शित किया।
किशोर वर्ग में गुरशरन कौर ने प्रथम स्थान व दिव्यांश अवस्थी ने द्वितीय स्थान और यज्ञ प्रताप सिंह व निलांशी वर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। तजमीन अली को किशोर वर्ग में सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
तरुण वर्ग में पलक अग्रवाल ने प्रथम स्थान व आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अजय गौड़ जी ने छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में हमारा गणित का प्रयोग होता है बस हमें उसे पहचानने की आवश्यकता है। 
विद्यालय के गणित प्रमुख श्री नितिन अग्रवाल जी ने कहा कि कि हम गणित प्रदर्श व प्रदर्शनी की सहायता से बच्चों में करके सीखने की भावना का निर्माण कर सकते हैं जिससे बच्चों  को गणित विषय में और अधिक ज्ञान व रुचि लेने में सहायता मिले। 
प्रतियोगिता का संचालन गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी व आचार्य दीपक पाल जी वह अन्य गणित विभाग के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओ ने संपन्न कराया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।