* पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा आज दिनांक 07.08.2025 को पुलिस लाइन में स्थित बहुद्देशीय हॉल में वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को साइबर अपराध, सर्विलांस प्रणाली, सोशल मीडिया की भूमिका, टैक्टिकल ड्राइविंग एवं मुंशी कार्य आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक दिशा-


  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में अपराध के स्वरूप में तेजी से परिवर्तन हो रहा है, विशेषकर साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक पुलिसकर्मी को तकनीकी रूप से दक्ष एवं सतर्क रहना आवश्यक है।
- महोदय द्वारा सर्विलांस प्रणाली एवं सोशल मीडिया निगरानी की कार्यप्रणाली, सटीक सूचना संकलन एवं त्वरित कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही टैक्टिकल ड्राइविंग के व्यावहारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह कौशल फील्ड में त्वरित एवं सुरक्षित संचालन हेतु अत्यंत आवश्यक है।
- मुंशी कार्य जैसे रजिस्टर संधारण, FIR प्रविष्टि, अपराध विवरण रिपोर्टिंग आदि पर भी प्रशिक्षुओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे वे भविष्य में अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर सकें।
- अंत में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रेरित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रोफेशनल दक्षता के साथ करें, ताकि पुलिस विभाग की छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके।
- इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
जनपद-जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।