जनपद बांदा जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम भव्य केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन विश्व



जनपद बांदा जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम भव्य केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान केन घाट पर कावड़ियों का आगमन हुआ जिसके अंतर्गत समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने सभी की तरफ से कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। बोल बम ग्रुप के समस्त पदाधिकारियों का केन घाट पर स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान शिव माता पार्वती सहित भव्य आरती वंदना की गई एवं सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर केन जल महाआरती कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई और विधि विधान के साथ सभी ने केन जल महाआरती कार्यक्रम को संपन्न किया। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बोल बम ग्रुप के पदाधिकारियों को गंगा मईया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया और जोर शोर के साथ जय महाकाल, जय जगदंबा, जय गंगा मईया, जय केन मईया का उदघोष किया। इस मौके पर   बोल बम ग्रुप समिति के संरक्षक प्रेम गुप्ता अध्यक्ष संतोष सोनी वीरेंद्र कुमार मिश्रा पुष्पा देवी शिवानी सिंह गौतम अवधेश प्रजापति फूल चंद्र वर्मा सभासद जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया प्रेमचंद गुप्ता  दिनेश कुमार प्रमोद कुमार गुप्ता अशोक विश्वकर्मा सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।