बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली को विकास की बड़ी सौगात दी। हजियापुर में 129 करोड़ की लागत से बने बरेली मंडल के पहले


 

 

वीरेन्द्र सिह

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली को विकास की बड़ी सौगात दी। हजियापुर में 129 करोड़ की लागत से बने बरेली मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर जहां इलाज और पढ़ाई की राह आसान की, वहीं बरेली कॉलेज के मैदान से 22.64 हजार करोड़ रुपये की 545 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं।

मुख्यमंत्री योगी ने 223 विकास कार्यों का लोकार्पण और 322 कार्यों का शिलान्यास कर जिले को नई ऊंचाई देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को डमी चेक सौंपे और स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया।

6000 पदों पर रोजगार मेले में चयन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
बरेली कॉलेज मैदान पर आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रोजगार मेले में निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। मुख्यमंत्री ने पांच लाभार्थियों को मंच से डमी चेक देकर योजना का लाभ देने की शुरुआत की।
वही मुख्य मत्री योगी आदित्यनाथ ने कई राजनितक दलों पर निशाना कहा  कावड़ियो का जोश देखकर सभी राजनितक दलो के दाँत खटटे नजर आ रहे है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।