लक्ष्मन प्रसाद ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी


लखीमपुर खीरी के पड़रिया तुला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पालिया से लखीमपुर जा रही एक बस ने ओवरटेकिंग  के चक्कर में बिजुआ से दाउदपुर क्रेसर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरट्रैक करते हुए सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को उड़ाया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक ने अत्यधिक गति से वाहन चलाते हुए ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे  ट्रैक्टर ट्राली से उसकी टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सामने से आ रहे  ट्रैक्टर ट्राली मैं ट्रैक्टर हुआ पूरी तरह ध्वस्त
हादसे में सबसे ज्यादा क्षति सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को हुई है। उसके ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ पहुंचाया गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बस को साइड करवाकर यातायात को बहाल कर दिया। कुछ देर के लिए लखीमपुर पलिया मार्ग जाम रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।