जरूरतमंदों को 200 कंबल किए वितरित अर्जुन रौतेला अब तक न्याय आगरा। जनपद आगरा के विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत हाजीपुरखेड़ा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय मे सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख ने ज़रूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए , क


जरूरतमंदों को 200 कंबल किए वितरित

अर्जुन रौतेला अब तक न्याय आगरा। जनपद आगरा के विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत हाजीपुरखेड़ा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय मे सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि आशीष शर्मा ब्लॉक प्रमुख ने ज़रूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए , कंबल लेने के लिए गांव के काफ़ी संख्या में बुजुर्ग महिला एवं पुरुष पहुँचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा २०० जरूरतमंदों को कंबल बाँटें गए।
एत्मादपुर तहसीलदार मधन्ता प्रताप ने कहा कि ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को कम्बल दिए जा रहे है, जिससे कोई भी गरीब ठंड में परेशान न हो।
कंबल वितरण समारोह में नायब तहसीलदार हेमंत सिंह , ग्राम प्रधान सुंदर बघेल , क्षेत्रिय लेखपाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।