किसान सम्मान निधि के लिए कराये फार्मर रजिस्ट्री
जौनपुर जनपद के किसानों का आधार की तर्ज पर किसान कार्ड बनाया जा रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र द्वारा रोस्टर जारी कर जिले की समस्त राजस्व गांवो में शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जा रही है।
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से युवक ने दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस्लामनगर कस्बे के एक मोहल्ले में चार साल की मासूम सोमवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। तभी 39 वर्षीय युवक बच्ची को अगवा कर अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इस पर आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो दंग रह गए। जानकारी करने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने बालिका को जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की नहीं हुई शादी, करता है मजदूरी
इस्लामनगर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की अब तक शादी नहीं हुई है। यह घर में अकेला रहता है। पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करता है। जिस समय उसने मासूम को अगवा किया उस समय वह शराब के नशे में था। पुलिस का दावा है कि वह भागने के फिराक में था, लेकिन उसे कस्बा इस्लामनगर रोड स्थित अल्लहैपुर मढैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जौनपुर जनपद के किसानों का आधार की तर्ज पर किसान कार्ड बनाया जा रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र द्वारा रोस्टर जारी कर जिले की समस्त राजस्व गांवो में शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जा रही है।
भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने दावा किया है कि उनके अथक प्रयास से छह ट्रेने जो औडिहार से सीधे वाराणसी होकर अपने गंतव्य पर प्रस्थान करती थीं उनका रुट व ठहराव जौनपुर में भी कर दिया गया है।
गांव के लोगों का कहना है कि आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से पैसे लिए थे और शिकायत दर्ज होने पर कुछ पैसे लौटाए भी थे। वहीं, उनके परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कैसे करोड़ों रुपये उनके खाते में आए और निकल गए।
Leave a Comment: