शौच करने गया युवक गड्ढे में डूबा, मौत


शौच करने गया युवक गड्ढे में डूबा, मौत

सिकरीगंज के धोबौली निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार की सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई।सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
    सिकरीगंज थाना क्षेत्र के धोबौली निवासी पवन कुमार(22) पुत्र गंगा सागर शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर गोविंदपुर गांव के समीप शौच करने गए थे।शौच के बाद सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे के पास जाते समय पैर फिसल गया।जिससे पवन का सिर गड्ढे में धंस गया और मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन इसकी पुलिस को सूचना दिए।मृतक अविवाहित था और मजदूरी करता था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।