लिटिल बुद्धा के छात्रों का हुआ दंत परीक्षण
लिटिल बुद्धा स्कूल में दंत समस्या एवं साफ सफाई के प्रति जागरुकता के उदेश्य से छात्र-छात्राओं के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें शहर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ0 ईशा जैन गुलाटी एवं उनकी टीम द्वारा 69 छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण किया ग
लिटिल बुद्धा के छात्रों का हुआ दंत परीक्षण लिटिल बुद्धा स्कूल में दंत समस्या एवं साफ सफाई के प्रति जागरुकता के उदेश्य से छात्र-छात्राओं के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें शहर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ0 ईशा जैन गुलाटी एवं उनकी टीम द्वारा 69 छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण किया गया। दंात स्वस्थ एवं मजबूत रहे इसके लिए क्या खाना चाहिए एवं क्या नहीं खाना चाहिए इससे अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं के साथ आये सभ्रान्त अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ0 गुलाटी ने कहा कि आप अपने दांत का ख्याल अगर शुरुआत से ही करते हैं तो यह आपका लम्बे समय तक साथ देंगे और अगर आपने अत्यधिक चॉकलेट, फास्ट फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, पैकेट बंद फूड का सेवन किया और अपने दांत की समुचित रूप से साफ सफाई नहीं की तो कम आयु में आपके दांत आपका साथ छोड़ देंगे। संस्था प्रबंधक डॉ0 संगीता अग्रवाल ने कहा कि आप अपनी सेहत के प्रति सदैव जागरूक एंव सजग रहे नियमित दिनचर्या व्यायाम सही खान-पान का उपयोग करें और कम से कम टी0वी0 एवं मोबाइल का प्रयोग करें अगर आप अपनी ऊर्जा एवं समय टी0वी0 एवं मोबाइल में ही लगा देंगे तो आपके जीवन में निर्धारित लक्ष्य अधूरे रह जाएंगे। संस्था की प्राचार्य साहिस्ता खान ने उपस्थित अतिथि एवं अभिभावकों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में ममता मिश्रा, नजमा, नेहा यादव, सबा, प्रिया भारती, इत्यादि लोगो कि अहम भूमिका रही। (दीपक अग्रवाल) निदेशक प्रशासन
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मैनपुरी ब्रेकिंग करहल
मैनपुरी से रिपोर्टर अभिषेक शर्मा
विधानसभा सीट पर उपचुनाव मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई मतदाता अपने अपने घरों से मतदान करने के लिए लोग निकलने शुरू हो गए
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव करहल विधानसभा क्षेत्र के मतदान बूथों का कर रहे निरीक्षण, उन्होंने बता
हिमाचल प्रदेश।कांगडा:-जिला कांगड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान-4.0 के तहत 31 दिसंबर तक विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान जिले
जसपुरा में सपा की पीडीए पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा-बसपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा साइकिल का दामन खाद की कालाबाजारी, महंगी बिजली और बेरोजगारी पर भाजपा को घ
Leave a Comment: