लखनऊ ज़ोन 6 के ज़ोनल अधिकारी का सराहनीय कार्य
100% दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनने अपनी कुर्सी छोड़ कर बाहर आये मनोज यादव
गोमती पुस्तक महोत्सव में "उ. प्र. पुस्तकालय अधिनियम एवं पुस्तकों का प्रयोग ” विषय पर हुई सार्थक चर्चा।
गोमती पुस्तक महोत्सव में "उ. प्र. पुस्तकालय अधिनियम एवं पुस्तकों का प्रयोग ” विषय पर हुई सार्थक चर्चा।
अब तक न्यय पंकज कुमार
नेशनल बुक ट्रस्ट दिल्ली के द्वारा आयोजित तृतीय गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ में आज दिनांक 15 नवंबर, 2024 को प्रातः 11.00 से 1:00 बजे के मध्य उ. प्र. पुस्तकालय संघ लखनऊ शाखा के माध्यम से एनबीटी के द्वारा लेखकगंज में उत्तर प्रदेश पुस्तकालय अधिनियम एवं पुस्तकों का प्रयोग विषय पर परिचर्चा की गयी। जिसमें डॉ. मनीष कुमार बाजपेयी, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रभारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ, प्रोफेसर एम पी सिंह, डिपार्टर्मेंट आफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी एवं श्री विनोद कुमार मिश्र, अध्यक्ष, उ. प्र. पुस्तकालय संघ लखनऊ शाखा ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखें।
डॉ बाजपेयी ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर पुस्तकालयों को स्थापित कर उसमें पुस्तकालय मित्र की नियुक्ति करें एवं पुस्तकालय मित्र पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिप्लोमा/ स्नातक डिग्रीधारक आवश्यक रूप से होना चाहिए। इससे ग्रामीण अंचलों में पंचायत स्तर पर शिक्षा में सुधार एवं बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा दिया जा सकता है तथा सरकार पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के विद्यार्थियों एवं प्रोफेशनल्स को रोजगार प्रदान कर सकती है।
प्रो. एमपी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आजकल के युवाओं को मोबाइल कल्चर से निकलना होगा और पुस्तकों से मित्रता करनी चाहिए। प्रदेश सरकार को पुस्तकालय अधिनियम को लागू कर शिक्षा का स्तर को बढ़ावा देना चाहिए।
विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पुस्तकालय अधिनियम को पूर्णरूप से लागू करने के लिए संघ सरकार से सदैव प्रयासरत है। कार्यक्रम में एनबीटी की ओर से अमित कुमार और पुस्तकालय संघ से महामंत्री गिरीश चन्द्र, मंत्री कुँवर अभिषेक प्रताप, सदस्य सुशील त्रिपाठी, हिमांशु अंचल, अफरोज आलम और पुस्तकालय जगत के जुड़े प्रोफेशनल्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
100% दिव्यांग व्यक्ति की समस्या सुनने अपनी कुर्सी छोड़ कर बाहर आये मनोज यादव
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
Leave a Comment: