ab tak tv#निघासन में सड़क हादसे में युवक की मौत
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
लखीमपुर में विवाहिता का सब फांसी पर लटकता मिला रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी। आपको अवगत कराते चलें कि लखीमपुर खीरी में तहसील मोहम्मदी के उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव माना खेड़ा में शुक्रवार दोपहर को एक विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला की पहचान चंपा देवी पत्नी प्रताप के रूप में हुई। पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पति प्रताप ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मारपीट कर उसकी पत्नी को फांसी पर लटका दिया। प्रताप ने गांव के ग्राम प्रधान समेत 6 लोगों को नाम याद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के समय महिला का शव गांव के कुछ दूरी पर स्थित गाने के खेत में एक आम के पेड़ से लटक रहा था। प्रताप के मुताबिक पिछले 6 महीना से आरोपियों के साथ उनके परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी वह महिला का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। ब्यूरो रिपोर्ट अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
रवींद्र सिंह अब तक न्याय न्यूज़ लखीमपुर खीरी
Leave a Comment: