अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर


कानपुर देहात 
संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर


सरवनखेड़ा के क्षेत्रीय बाजारों में चल रहा है अवैध वसूली का कारोबार


मोहाना, गजनेर, सरवनखेडा क्षेत्र में सर चढ़कर बोल रहा है अवैध वसूली

सरवनखेडा। वहीं  सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा भले ही स्वाच्छता अभियान यह फिर बिना लाइसेंस के चिकन मटन कारोबार यह फिर अवैध वसूली को लेकर बड़े जोरों शोरों से अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की बातें करतीं हो लेकिन जनपद कानपुर देहात में मकड़ जाल फैलाकर अवैध तरीके से सैकड़ों कारोबार संचालित हो रहे है लेकिन जनपद के अधिकारी कान में तेल डालकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं हालांकि हमारे संवाददाता ने बताया कि कस्बा गजनेर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मौजूद व्यापारीयों ने बताया कि प्रति बोरे के हिसाब से 8 रूपए की वसूली का कारोबार व तौल नाप करने वाले बया से 500 रूपए के प्रति महीने के हिसाब से अवैध वसूली का कारोबार जारी है लेकिन जनपद के अधिकारियों के द्वारा कोई न कार्यवाही करते हुए अवैध कारोबार करने वाले लोगों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं

क्या बोले जिम्मेदार

 

बोले जिलाधिकारी आलोक सिंह
एसडीएम अवनीश सिंह को अवगत करा रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

क्या बोले एसडीएम
थाना गजनेर के अंतर्गत कस्बा गजनेर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार को लेकर पूर्व में भी अवैध वसूली की शिकायत मिली थी जिसमें हमारे तहसीलदार कानूनगो लेखपाल के द्वारा मौके पर जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू है तथा तहसीलदार को सूचित कर रहे हैं


क्या बोले
तहसीलदार पवन कुमार सिंह 
मौके पर नायाब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल को भेज कर जांच शुरू है जिसकी रिपोर्ट नायाब तहसीलदार के पास है और जांच चल रही है अवश्य कार्यवाही होगी

क्या बोले
नायब तहसीलदार प्रियंक सिंह मौके पर मेरे द्वारा व कानूनगो लेखपाल सहित मौके पर जांच पड़ताल किया गया था जिसमें कार्यवाही चल रही बहुत जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी और अवैध वसूली पर लगाम लगाया जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।