राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे: आतंकी हमले की धमकी के बाद अभेद्य किले में बदली अयोध्या; चप्पे-चप्पे पर नजरराम मंदिर को बम से उड़ाने की आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर है।


राम मंदिर को बम से उड़ाने की आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर है।यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद यहां पहरा कड़ा कर दिया गया है। इसको लेकर रामनगरी की सुरक्षा सख्त की गई है। अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 16 नवंबर को हमले की धमकी दी गई थी। 



अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के साथ एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अयोध्या के प्रवेश द्वार से लेकर राम जन्मभूमि परिसर तक रुट मार्च किया गया।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।