पलिया कस्बे के तेज महेंद्रा विद्या मंदिर , परिसर में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन रखा


उत्तर प्रदेश

पलिया खीरी। पलिया कस्बे के तेज महेंद्रा  विद्या  मंदिर , परिसर में शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन  रखा , इस दौरान संघ की शाखा लगाई गई,बाल व तरुण स्वयंसेवकों ने कई तरह के बुद्धि परीक्षण खेल का भी आनंद लिया। वहीं इस कार्यक्रम में, खण्ड के, बौद्धिक   प्रमुख, मानुषधारी  जी ने शरद पूर्णिमा महोत्सव को बतौर मुख्य रूप से बौद्धिक देते  हुए कहा कि चंद्रमा जब अपनी 16 कलाओं के संग अवतरित होते हैं शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा करते हैं। इसी तरह जब हमारा हिंदू समाज अपने सभी जाति वर्गो के साथ एकजुट होगा तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। भारतमाता परम वैभव के शिखर पर विराजमान होंगी। सशक्त हिंदू ही भारत को विश्व गुरु बना पाने में सक्षम होगा और संपूर्ण विश्व में भारतीय वांग्मय की अमृत वर्षा होगी।इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्‍मी की उत्‍पत्ति हुई थी। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और पूजाएं की जाती हैं। यह त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाते हैं और उन्होंने कहा की,हिंदू राष्ट्र के लिए जाति और वर्ण से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता , के साथ, सर्वे भवंतु सुखिना, की विचार धारा लानी होगी, विश्व  के कल्याण हेतु, अधर्म का नाश करना होगा, वहीं  जिला प्रचारक  शिप्रकाश,नगर खंड प्रचारक योगेंद्र जी रहे एवं मधुर लय में संघ प्रार्थना और ध्वज प्रणाम के बाद सभी ने प्रसाद स्वरूप खीर खाया। इस शुभ अवसर पर, आरएसएस  के मुख्य दायित्व धारी, जिला सह कारयवाह बलजीत  , अभिषेक, पंकज, अनुपम ,संजय व अन्य सभी स्वयंसेवको के साथ, साथ, नगर के सामाजिक तथा व्यापारी, वर्ग के लोग भी, कार्यक्रम में मौजूद रहे,

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।