संवाददाता आशीष कुमार शर्मा


 

धौलपुर, 

आबकारी आयुक्त उदयपुर राजस्थान के द्वारा चलाये गये विशेष निरोधात्मक अभियान के अन्तर्गत जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में 17 अक्टूबर को जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल भरतपुर लखन व्यास, प्रहराधिकारी धौलपुर देवकरण गुर्जर, आबकारी निरीक्षक वृत धौलपुर राहुल खण्डेलवाड, आबकारी निरीक्षक वृत बाड़ी धर्मवीर पचौरी व भरतपुर प्रहराधिकारी रूप सिंह के संयुक्त कार्यवाही में वृत बाडी के सरमथुरा क्षेत्र व वृत धौलपुर के आदर्श नगर में एक संयुक्त रोड गस्त की गई जिसमें वृत बाडी में 2 साधारण श्रेणी के अभियोग दर्ज किये गये। वृत धौलपुर में आदर्श नगर में 3 भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया तथा 1450 लीटर वाश नष्ट किया गया। वृत थाना में कुल 3 अभियोग दर्ज किये गये जिनमें 1 केस एसआर श्रेणी का दर्ज किया गया। 2 मुल्जिम को मौके से गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में पेश किया जायेगा। सम्पूर्ण कार्यवाही में जिले में कुल 5 अभियोग दर्ज किये गये जिनमें 1 एसआर विशेष का केस भी सम्मिलित है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।