(चित्रकूट शिवसंपत करवरिया)


चित्रकूट 17 अक्टूबर 2024

जनपद चित्रकूट प्रभु श्री राम के आदर्श को लिपिबद्ध कर संपूर्ण सृष्टि को कालजई रचना रामायण  का अनुपम उपहार देने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण पाठ /भजन कीर्तन/ हवन बाल्मीकि आश्रम लालपुर में  किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं महंत श्री भरत दास जी महाराज एवं गरिमामयी  उपस्थित में एवं अध्यक्ष जिला पर्यटन व संस्कृति विभाग  आनंद सिंह पटेल, पूर्व सांसद  आरके सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष  लव कुश चतुर्वेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष  चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री  चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डी आर आई के संगठन सचिव अभय महाजन, भाजपा महामंत्री  अश्वनी अवस्थी आलोक पांडेय, सह प्रांत संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ कानपुर प्रान्त  वीरेंद्र चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा  रामचंद्र कनौजिया, अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक चित्रकूट /बांदा  पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर  अरविंद मिश्रा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम सभी संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं तमशा नदी का पूजा अर्चन एवं आरती भी किये। तत्पश्चात सभी संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी संकरी पौधे का वृक्षारोपण  किया। तत्पश्चात सभी संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वाल्मीकि स्थल पर लगे विजय पताका ध्वजारोहण का आरती एवं पूजन किया । इस अवसर पर लोक कलाकार  दयाराम रैकवार बांदा द्वारा रामायण पाठ एवं संगीत मय लव कुश प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कामदगिरि आरती स्थल विपिन विराट जी महाराज कि टीम द्वारा  रामजय और आरती एवं स्वास्तिक वाचन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सभी संत महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हवन किया गया । इस अवसर पर रामलीला समिति बांदा द्वारा लौकिक प्रसंग भी प्रस्तुति किया गया।  क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन  के मार्गदर्शन में आज वाल्मीकि जी की जयंती पर जनपद के प्रमुख मंदिरों /मठो में पूजन अर्चन एवं आरती भी किया गया। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजपुर श्री निष्ठा उपाध्याय,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी  भूपेश द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी  इंद्र नारायण सिंह, पीओ नेडा  एके श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी  अनुपम श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान बगरेही केदारनाथ यादव सहित संत महात्मा एवं  जनप्रतिनिधि तथा आम जनमानस मौजूद रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।