जांच के उपरांत दी गई निशुल्क दवाइयां


अमृतपुर /फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन उप स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में डॉक्टर गौरव वर्मा की निगरानी में किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सहयोग की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। निशुल्क दवाइयो के वितरण में आज 194 मरीजों को देखा गया। टाइफाइड के 12 मरीजो की जांच की गई।जिसमें एक मरीज निगेटिव पाया गया। मलेरिया जांच में 11 मरीजों को देखा गया। एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। लक्षण और शंका के आधार पर 2 मरीजों की डेंगू जांच की गई जोकि नेगेटिव पाए गए। शुगर के 19 मरीजों के साथ हिमोग्लोविंन के 4 मरीजों की जांच की गई। एवं बलगम जाँच के 6 मरीज देखे गए। हेपेटाइटिस बी के 2 मरीज सहित कुल 56 जाँचे की गई।इस दौरान अधिकतर मरीज सर्दी जुखाम बुखार खांसी व चर्म रोग संबंधित पाए गए। छोटे बच्चों में डायरिया की शिकायत थी। कई मरीज ऐसे थे जिन्हें गैस के कारण पेट में दर्द का एहसास हो रहा था। डॉक्टर द्वारा जांच के उपरांत सभी मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयां दी गई। 35 छोटे बच्चों को सिरप उपलब्ध कराए गए। इस समय सैलाब क्षेत्र के मरीजों की संख्या अधिक रही। क्योंकि इन क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के घट जाने के उपरांत सर्दी जुकाम खांसी इंफेक्शन आदि के मरीजों की संख्या बढी है। दूर दराज कटरी क्षेत्र जिसमें ग्राम मंझा कुडरी करनपुर घाट बनारसीपुर हमीरपुर परतापुर दौलतियापुर अमृतपुर नगला हुषा करनपुर दत्त बलीपट्टी हुसेनपुर तौफीक आदि गांवो के मरीज बहुतायत संख्या में पहुँच रहे थे। गर्मी धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और सर्दी ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम के चलते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह 8 बजे से चली ओपीडी दोपहर 2 बजे के बाद तक चलती रही। जिसमें मरीजो को निशुल्क दवाइयां दी गई। राम सुखी राजरानी रामवती रामबेटी सुनीता राकेश वीटोली राखी विमला विजय आदि लोगों ने बताया कि अस्पताल में समय से रोग के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन दवाइयो के सहारे से उनकी बीमारियां धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। डॉक्टर गौरव वर्मा ने बताया कि अस्पताल में किसी प्रकार की दवाईयो की कोई कमी नहीं है। सभी दैनिक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। और बीमार मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। जो मरीज गंभीर स्थिति के होते हैं उन्हें जिला मुख्यालय पर स्थित अस्पताल भेज दिया जाता है। जिससे उनका समुचित इलाज हो सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।