कायमगंज फर्रुखाबाद। दुर्गा टेंट हाउस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख। एक घंटा लेट पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आज पर कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू।


शनिवार की सुबह दुर्गा टेंट हाउस के मालिक सुनील कुमार गुप्ता के बेटे हिमांशु गुप्ता निवासी गांजा भांग वाली गली को सूचना पड़ोसियों द्वारा दी गई कि आपकी गोद में आग लग गई है इस पर हिमांशु एवं उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने गोदाम दे दी तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर कोतवाली प्रभारी राम अवतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करवाते हुए पानी का छिड़काव करवाया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी गई इस पर सबसे पहले एक घंटा लेट अलीगंज से एक गाड़ी पहुंची इसके बाद फर्रुखाबाद से दो गाड़ियां दमकल की पहुंची। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई इधर एसडीम एवं सीओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्गा टेंट के मालिक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लगभग 10 से 12 लख रुपए का सामान टेंट का जलकर राख हो गया है उसने यह भी बताया कि गोदाम के पीछे दो टावर अलग-अलग कंपनियों के खड़े हुए हैं जिसकी केवल बिजली की उसकी गोदाम की छत से होकर गुजरी है। सुबह किसी समय बिजली के तार के पास फाल्ट हुआ इसके बाद इसी केबल द्वारा उसकी गोदाम में आग लगी है। बरहाल कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग  पर काबू पाया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।