टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।


निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।

रात करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा 2 दिन पहले 17 अक्टूबर को भी टाटा को ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी। हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

देर रात करीब 2 बजे टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से कोलाबा ले जाया गया। निधन की खबर मिलने के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।

देर रात करीब 2 बजे टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से कोलाबा ले जाया गया। निधन की खबर मिलने के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी।

मोदी-राहुल और सुंदर पिचाई समेत बिजनेस घरानों ने शोक जताया

टाटा चेयरमैन चंद्रशेखर: हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ रतन टाटा को विदाई दे रहे हैं। समूह के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वे एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे।

राष्ट्रपति मुर्मू: भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉरपोरेट ग्रोथ, राष्ट्र निर्माण और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा ने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाया है।

PM मोदी: टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया।

राहुल गांधी: रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने बिजनेस और परोपकार दोनों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ी है। उनके परिवार और टाटा कम्युनिटी के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

मुकेश अंबानी: ये भारत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा नुकसान है। व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुख से भर गया है, क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है।

गौतम अडाणी: भारत ने एक महान और दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया है। टाटा ने मॉडर्न इंडिया के पाथ को रीडिफाइन किया। टाटा सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, उन्होंने करुणा के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया।

आनंद महिंद्रा: मैं रतन टाटा की अनुपस्थिति को स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। श्री टाटा को भुलाया नहीं जा सकेगा। क्योंकि महापुरुष कभी नहीं मरते।

सुंदर पिचाई: रतन टाटा से पिछली मुलाकात के दौरान उनका विजन सुनना मेरे लिए प्रेरणादायक था। वे एक्स्ट्राऑर्डिनरी बिजनेस लीगेसी छोड़ गए हैं। उन्होंने भारत में मॉडर्न बिजनेस लीडरशिप को मार्गदर्शन देने और डेवलप करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रतन टाटा के निधन के बाद के अपडेट्स यहां पढ़ें...

लाइव अपडेट्स

20 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

मोदी ने नोएल टाटा से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएल टाटा से बात की है। नोएल, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

29 मिनट पहले

  •  
  •  
  •  

महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- रतन ने टाटा ग्रुप को दुनिया का विश्वसनीय ब्रांड बनाया

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि रतन टाटा, दुनियाभर में फैले टाटा साम्राज्य के सबसे चमकदार रत्न थे। उन्होंने मैनेजमेंट की मॉडर्न तकनीकों को अपनाकर टाटा ग्रुप को दुनिया का भरोसेमंद ब्रांड बनाया। उन्होंने कभी भी टाटा के संस्थापकों के विजन से समझौता नहीं किया। आज जब नैतिकता का स्तर गिर रहा है, उस दौर में भी रतन टाटा व्यक्तिगत स्तर पर मॉरल वैल्यूज को थामे रहे। सही मायनों में रतन टाटा देश के उद्योग का प्रतिनिधित्व करते थे। हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर क्षेत्र में उनके भरोसे, उत्कृष्टता और नवीनता के मूल्यों को अपनाते हुए प्रयास कर रहे हैं, यही रतन टाटा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

07:13 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

टाटा संस के चेयरमैन का स्टेटमेंट

 

06:37 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

पुलिस कमिश्नर बोले- NCPA में सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर रखा जाएगा

05:53 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

झारखंड में एक दिन का शोक

रतन टाटा के निधन के बाद झारखंड में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है। रतन टाटा आखिरी बार 2 मार्च 2021 को झारखंड आए थे। तब उन्होंने जमशेदपुर में नवल टाटा हॉकी अकादमी के भवन और IIT सेंटर का उद्घाटन किया था।

05:19 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को उनके कोलाबा स्थित घर लाया गया

05:13 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस बोले- रतन टाटा ने देश को वैश्विक पहचान दी

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा- रतन टाटा न केवल एक बहुत सफल उद्योगपति थे, बल्कि जिस तरह से उन्होंने देश और समाज के लिए काम किया, उससे वे एक बड़ी शख्सियत भी थे।

उन्होंने न केवल सफल उद्योग स्थापित किए बल्कि एक ऐसा ट्रस्ट, एक ऐसा ब्रांड खड़ा किया, जिसने हमारे देश को वैश्विक पहचान दी। एक बहुत बड़े दिल वाला इंसान आज हमसे दूर चला गया, यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

05:09 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

महाराष्ट्र के CM शिंदे बोले- रतन टाटा कोहिनूर थे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- भारत रत्न रतन टाटा नहीं रहे। वे महाराष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। रतन टाटा हमारे देश के कोहिनूर थे। हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान है। वे एक देशभक्त और देश प्रेमी थे।

05:04 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

न्यूज एजेंसी ने टाटा के निधन की खबर के साथ उनके जीवन की कुछ झलकियों का वीडियो पोस्ट किया

05:03 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

तमिलनाडु CM बोले- रतन टाटा की लीडरशिप ने ग्लोबल बेंचमार्क सेट किया

 

05:02 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोले- टाटा इंडियन इंडस्ट्रीज के टाइटन थे

 

05:01 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

टाटा ग्रुप ने कहा- रतन की मानवीयता की लिगेसी आने वाली पीढ़ी तक जारी रहेगी

 

04:59 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

अमित शाह बोले- रतन टाटा सच्चे राष्ट्रवादी थे

 

अमित शाह ने X पर कहा- सच्चे राष्ट्रवादी रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे चकित कर दिया।

04:57 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

पीयुष गोयल बोले- रतन टाटा को जानना मेरे लिए सौभाग्य की बात

 

04:55 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

पूर्व CM शरद पवार बोले- टाटा के स्वभाव को हमेशा याद रखा जाएगा।

 

शरद पवार ने कहा- दुनियाभर में अपनी शानदार उपलब्धियों से देश का नाम रोशन करने वाले टाटा समूह के चेयरमैन, उद्योगपति रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। देश पर आने वाली हर प्राकृतिक या मानवीय संकट से निपटने के लिए हमेशा मदद का हाथ बढ़ाने वाले रतन टाटा के स्वभाव को हमेशा याद रखा जाएगा। सामाजिक चेतना के माध्यम से अपनी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने वाले व्यक्तित्व रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि!!

04:49 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

ममता बोलीं- इंडियन बिजनेस वर्ल्ड के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान

 

04:47 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

रतन टाटा 7 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे

7 अक्टूबर को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती हैं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था, मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। चिंता की कोई बात नहीं है।

04:46 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

रतन टाटा की 2 दिन पहले की आखिरी पोस्ट

 

04:46 AM10 अक्टूबर 2024

  •  
  •  
  •  

रतन टाटा की बायोग्राफी

 

  •  
  •  
  •  

1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे रतन टाटा

28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं। वह 1990 से 2012 तक ग्रुप के चेयरमैन थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम चेयरमैन थे। रतन, टाटा ग्रुप के चैरिटेबल ट्रस्ट्स के प्रमुख थे।

रतन ने अपनी विरासत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने एअर इंडिया को अपने एंपायर में शामिल किया। विदेशी कंपनी फोर्ड के लग्जरी कार ब्रांड लैंडरोवर और जगुआर को भी अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।