जनपद बहराइच के मिहींपुरवा तहसील के अलग -अलग ग्राम सभाओं में नुक्कड़ सभा आयोजित कर कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव लाखन राज पासी मौजूद रहे। प्रथम कार्यक्रम मधवापुर में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पासवान नें किया. कार्यक्रम की शुरुआत लाखनराज पासी नें महात्मा बुद्ध व बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मलार्पण कर किया।अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए लाखन राज नें कहा की एक- एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। इसी क्रम मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार आज कल जनता के मुख्य जरूरतों से दूर होकर सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। देश व प्रदेश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे रहे है।लेकिन यहां कोई सुनने वाला नहीं।
इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के भारी संख्या में नए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को भार ग्रहण कराया गया। जिसमे पत्रकारिता के क्षेत्र में दबँग की पहचान रखने वाले अनिल कुमार मौर्य को जिला सचिव के साथ विधान सभा प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।तथा सपा से मौजूदा जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल पासवान को जिला उपाध्यक्ष की कमान मिली, इसी क्रम में श्री किशुन मौर्य ब्लाक अध्यक्ष मिहींपुरवा,राम प्रताप सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मौर्य को बलहा उपाध्यक्ष, उमेश मौर्य को बलहा अध्यक्षसमेत अन्य को अलग अलग प्रभार मिला, तत्पश्चात ग्राम सभा ज़ालिम नगर व शोभा पुरवा में जा कर नुककड़ सभाओ का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओ का पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मण्डल प्रभारी पुष्पा देवी,मंडल महासचिव जितेंद्र गौड़, जिला अध्यक्ष मनोज पासवान, जिला उपाध्यक्ष किशोरी लाल पासवान, जिला कोषाध्यक्ष धर्म प्रकाश मौर्य, जिला सचिव व विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार मौर्य, मंडल संगठनमंत्री उमाशंकर मौर्य,समेतभारी संख्या में जनमानस मौजूद रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: