अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया


 जनपद चित्रकूट राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह 2024 के उपलक्ष्य मेंआयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के तीसरे चक्र में 2 अक्टूबर बापू और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर बेसिक शिक्षा के प्राइमरी और जूनियर संवर्गों के बच्चों के लिए जनपद चित्रकूट के 48 संकुलों और नगर क्षेत्र के बच्चों के लिए 262 परीक्षा केंद्रों में रंगोली भाषण क्विज नृत्य गायन की प्रतियोगिताओं का आयोजन  संकुल प्रभारी  परीक्षा केंद्र प्रभारी और  वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा किया जा रहा है।
   गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 14000 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।आज के प्रतियोगिताओं में हमने दूर दराज बरगढ़ मानिकपुर रसिन सुरसेन आदि इलाकों में परीक्षा केंद्र बनाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को उनके विद्यालय के निकट प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया है। हमारे प्राइमरी और जूनियर के सरकारी स्कूलों के बच्चे बढ़-चढ़ कर के इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं‌।  कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह ने अपने संकुल प्रभारी साथियों परीक्षा केंद्र प्रभारी और अपने  वरिष्ठ अध्यापक साथियों के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कहा कि छुट्टी के अवसर पर भी सभी सहयोगियों ने  प्रतियोगिताओं को बड़े शानदार तरीके से आयोजित करवाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।