खागा-किशनपुर के शाहीपुर गांव में आज बुधवार को दोपहर पूर्व भाजपा सांसद साध्वी निरंजन ज्योती ने प्रिया मौर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिया
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट महात्मा गांधी व लाल बहादुर जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में दीप प्रज्वलित कर एवं लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं से कहा कि आप लोग पढ़ाई के साथ-साथ पर्सनालिटी फिजिकल मेंटालिटी पर भी फोकस करें उन्होंने राज्यकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्य से कहा कि कोई समस्या हो तो अवगत कराए, कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिला सशक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है आप लोगों को फिजिकल ट्रेनिंग भी कराया जाएगा उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वच्छता प्रिय था आप लोग को अपने दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि आप अपने माता-पिता व आसपास के लोगों को भी बताएं की सफाई करके डस्टबिन में फेके अन्यत्र जगह पर ना फेके। उन्होंने कहा कि सिक्किम में प्लास्टिक पर पाबंदी है इस तरह हम लोग यहां पर भी प्लास्टिक का प्रयोग ना करें
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर यह कार्य किया जा रहा है उन्होंने गांधी जी का परिचय देते हुए कहा कि अपने सोच जज्बा से आगे बढ़ते गए उन्होंने अफ्रीका में काले गोरे की भेदभाव को देखा एवं उन्हें ट्रेन से धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया यह देखकर महात्मा गांधी जी ने यह प्रण किया कि इसको समाप्त किया जाएगा । उन्होंने कहा कि गांधी जी ने बिना गोली बारूद के आजादी दिलाई बच्चों को शिक्षा लेनी चाहिए स्वच्छता दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।
10 को कीट एवं स्वच्छ घर के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष नगर पालिका नरेंद्र गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम व अन्य जनप्रतिनिधियों ने झाड़ू लगाकर शुभारंभ किये। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कर्वी लालजीत यादव, स्वच्छ भारत मिशन से शिवा जाटव, सफाई इंस्पेक्टर कमला कान्त शुक्ला छात्र-छात्राएं, अध्यापक उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की 155वी जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था में मनाई गई।
जौनपुर जनपद के मडियाहू नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
Leave a Comment: