जौनपुर जनपद के मडियाहू नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
बताया जाता है कि भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर के नेतृत्व में भाजपा के तमाम पदाधिकारी बुधवार को 10:30 बजे मडियाहू नगर के गौशाला स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति पर माल्यार्पण किये । वहां से चलकर कोतवाली के ठीक सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155 वीं जयन्ती के अवसर पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। तथा सरदार भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, उप जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, स्कंद पटेल जिला मंत्री (मंडल प्रभारी ),
शिव शंकर गुप्ता भाजपा कोषाध्यक्ष, संतोष मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी,
मनोज चौरसिया , रवि शंकर दुबे मंडल अध्यक्ष शीतल गंज, सभासद राकेश गुप्ता, सभासद अरविंद चौरसिया, सभासद बबलू सोनकर, सभासद शेरू मौर्या, नितेश सेठ, सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: