यूपी के जनपद बहराइच में हिंसक जंगली जानवर का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा।


सुजौली /बहराइच- यूपी के जनपद बहराइच तहसील मोतीपुर मिहीपुरवा
अंतर्गत ग्राम पंचायत सुजौली के ग्राम अयोध्या पुरवा में रात के करीब 11 बजे घर में घुस तेंदुए ने लगभग 55 साल की वृद्ध महिला रहमाना पत्नी रहीम निवासी अयोध्या पुरवा सुजौली पर किया हमला।
वृद्ध महिला रहमाना के पुत्र शरीफ और ग्रामीणों के शोर गुल करने पर छोड़ भाग गया तेंदुआ।
अभी तीन दिन पहले हिसंक जंगली जानवर ने बालिका सायबा पुत्री वसीम खान को घर में घुस कर बुरी तरह घायल कर दिया था जिसका इलाज मेडिकल कालेज ट्रामा सेंटर लखनऊ में जारी है और अब वृद्ध महिला पर भी धावा बोल दिया।
वृद्ध महिला को एंबुलेंस से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है।
मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता ने बताया कि वन विभाग के रेंज अफसर रोहित यादव  सुजौली से बात किया गया है जिन्होंने पिंजरा लगाने की बात कही है।

*मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता बहराइच मनमोहन तिवारी विशाल अवस्थी पत्रकार 
ने ग्राम प्रधान सुजौली और ग्रामीणों से बात कर जाना मौके का हाल*

ब्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /राकेश कुमार

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।