02 अक्टूबर 2024” को सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के प्रतीक “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के शुभ अवसर पर


डॉ0 दयाराम वर्मा पत्रकार
जिला क्राइम ब्यूरो-बस्ती 
अब तक टीवीन्यूज़ चैनल 
8795 86 2751


बस्ती -- आज दिनांक “02 अक्टूबर 2024” को सत्य, अहिंसा, शांति व सद्भाव के प्रतीक “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” जी की जयंती के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती पर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया | पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय द्वारा इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सत्मार्ग के रास्ते पर चलने की अपील करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा व सन्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाया गया, इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।