सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन मुख्य रूप से देवरा और स्त्री 2 को देखने के लिए ज्यादातर दर्शक थिएटर का रुख कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कायम नहीं रख सकी।
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं, लेकिन मुख्य रूप से देवरा और स्त्री 2 को देखने के लिए ज्यादातर दर्शक थिएटर का रुख कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कायम नहीं रख सकी। वहीं, स्त्री 2 अब भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने मंगलवार को कैसा प्रदर्शन किया।
देवरा पार्ट वन
फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है। इससे पहले वह जूनियर एनटीआर के साथ जनता गैराज नाम की ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 82.5 करोड़ रुपये से की थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 53.7 फीसदी की गिरावट नजर आई। फिल्म ने शनिवार को 38.2 करोड़ रुपये बटोरे।
देवरा पार्ट वन - फोटो :मुंबई
तीसरे दिन इस फिल्म ने 39.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की। ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो पांचवें दिन इस फिल्म की कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया। मंगलवार को फिल्म ने 13.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 186.75 करोड़ रुपये हो गई है।
स्त्री 2 - फोटो : मुंबई
स्त्री 2
स्त्री 2 को अब भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। सातवें मंगलवार को इस फिल्म ने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रद्धा कपूर
इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 589.6 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जवान के हिंदी कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद यह फिल्म आने वाले समय में 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले ही तृप्ति मुश्किल में फंसती हुईं नजर आ रही हैं. तृप्ति पर 5.5 लाख रुपये लेने के बावजूद जयपुर में हुए एक इवेंट में शामिल न होने का आरोप लगा है.
Govinda Firing Incident: एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा के साथ बीते दिन ऐसा हादसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया. एक्टर की ही रिवॉल्वर से गोली चली और उन्हीं के पैर के अंगूठे में जा लगी. गोविंदा अभी अस्पताल में हैं. इसी बीच जो सवाल लोगों के जहन में घूम रहे हैं, उनका जवाब डॉक्टर ने दिया है.
Jigra Vs Martin: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म के साथ ही कन्नड़ फिल्म मार्टिन भी रिलीज़ हो रही है. मार्टिन में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं. ये फिल्म कन्नड़ और हिंदी समेत 6 भाषाओं में रिलीज हो रही है.
Leave a Comment: