तृप्ति डिमरी अपनी फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं. अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले ही तृप्ति मुश्किल में फंसती हुईं नजर आ रही हैं. तृप्ति पर 5.5 लाख रुपये लेने के बावजूद जयपुर में हुए एक इवेंट में शामिल न होने का आरोप लगा है.


बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अपनी अगली फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में नजर आने वाली हैं. तृप्ति के साथ फिल्म में राजकुमार राव नजर आएंगे. ये फिल्म 11 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, अपनी इस फिल्म की रिलीज से पहले तृप्ति डिमरी मुश्किल में फंसती हुईं नजर आ रही हैं. तृप्ति पर 5.5 लाख रुपये लेने के बावजूद जयपुर में हुए एक इवेंट में शामिल न होने का आरोप लगा है.

दरअसल, तृप्ति को अपनी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के प्रमोशन के लिए जयपुर में एक इवेंट में शामिल होना था, लेकिन एक्ट्रेस इवेंट में शामिल नहीं हुईं. इवेंट में शामिल ना होने पर ऑर्गेनाइजर्स एक्ट्रेस पर भड़क गए और उन्होंने तृप्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है. इसके अलावा, इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने लोगों से तृप्ति डिमरी की फिल्मों को बायकॉट करने की बात भी कही है.

तृप्ति के फोटो पर पोती कालिख

तृप्ति को ‘फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर’ की ओर से ऑर्गेनाइज्ड इवेंट में दोपहर 1:30 बजे तक पहुंचना था. हालांकि, उनका काफी इंतजार किया गया, लेकिन तृप्ति और उनकी टीम इवेंट में नहीं पहुंची तो ऑर्गेनाइजर्स ने स्टेज पर चढ़कर विरोध कर दिया. ‘फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर’ की पूर्व चेयरपर्सन अलका बत्रा ने स्टेज पर जाकर तृप्ति के पोस्टर पर कालिख पोत दी, जिससे इवेंट में हंगामा मच गया.

इवेंट आयोजकों ने लगाए ये आरोप

इवेंट आयोजकों का कहना है कि कोई भी उनकी फिल्में नहीं देखेगा. पैसे लेने के बाद भी वो नहीं आईं. उन्हें अपना टाइम मैनेज करना सीखना चाहिए. वो कौन सी बड़ी सेलिब्रिटी हैं, कोई उनका नाम भी नहीं जानता. वो सेलिब्रिटी कहलाने लायक नहीं है.

तृप्ति ने लिए 5.5 लाख रुपये

इसके अलावा, उनका कहना है कि वो तृप्ति के खिलाफ केस दर्ज करेंगे. जयपुर में उनकी फिल्मों को बायकॉट करना चाहिए. उन्होंने हमारी रेपुटेशन को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने इवेंट में आने के लिए 5.5 लाख रुपये भी लिए हैं और अब वो भाग रही हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।