ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर के पास ब्राउनस्टोन टाउन के पार्क में कुत्ते को टहलाते समय हमला किए जाने से भारतवंशी बुजुर्ग भीम सेन कोहली की मौत हो गई। हमले के बाद हमलावर भाग गए। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद हत्या के संदेह में दो नाबालिग लड़के और तीन नाबालिग लड़कियों को को गिरफ्तार किया है।


पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर के पास ब्राउनस्टोन टाउन के पार्क में कुत्ते को टहलाते समय हमला किए जाने से भारतवंशी बुजुर्ग भीम सेन कोहली की मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को पांच बच्चों को गिरफ्तार किया। भीम सेन पर रविवार को उस समय हमला किया गया जब फ्रैंकलिन पार्क में कुत्ते को टहला रहे थे। हमले के बाद हमलावर भाग गए।

भीम सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के बाद हत्या के संदेह में दो नाबालिग लड़के और तीन नाबालिग लड़कियों को को गिरफ्तार किया है। पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है। पुलिस हमले का कारण और अन्य जानकारियां जुटाने के लिए प्रयास कर रही है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।