Ab tak news chainal पीलीभीत रिपोर्टर गौरव भारती हजारा पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों पर श्रद्धालुओं की उमडी भीड, वेलपत्र, भांग, धतूर और दूध चढाकर किया पूजन अर्चन श्रावण मास के द्वितिय सोमवार को तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र के सिद्ध नगर, रामनगर के अलावा भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के भान पुरी खजुरिया स्थित शिवमन्दिर मे प्रातः से ही शिव पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी और प्रातः चार वजे से ग्यारह वजे तक पूजाअचर्चना होती रही। श्रद्धालु हाथो में भांग, धतूर,वेलपत्र और दूध,जल अगर,धूपद्वीप आदि पूजन सामग्री लेकर भगवान शिव पर चढाकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर शिव मन्दिरों की साफ सफाई कर दुल्हन की तरह सजाया गया था चारो ओर से वम वोल के जय कारे गूँज रहे थे। महिलायें मंगल गीत गा रही थी पूरा वाताबरण भक्ति रस से सराबोर हो गया था। शिवमन्दिर मेला कमेटी भानपुरी खजुरिया के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि भीड़ भाड को देखते हुये किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए मेला केमेटी के सभी लोग तनमनधन से जन सेवा कार्य मे लगे हुवे हैं। इसके अलावा भानपुरी खजुरिया पुलिस वल के मुख्य रुप से हेड कांस्टेवल शैलेन्द्र शुक्ला, कांस्टेवल नरेन्द्र यादव और सुवोध आदि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एकलव्य महाविद्यालय में छात्राओं को सरकार द्वारा दी जा रही स्मार्टफोन योजना से वंचित रखने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय से संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Leave a Comment: