मंदबुद्धि अधेड़ ने नहर में लगाई छलांग, नही लगा कोई सुराग


मंदबुद्धि अधेड़ ने नहर में लगाई छलांग, नही लगा कोई सुराग

 

करहल। कुर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिलिन्दा पुल पर मंदबुद्धि अधेड़ ने नहर में छलांग लगा दी। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कम्प का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली है। 
       बताते चले कि करहल के तखरऊ पुल होते हुए गुजर रही नहर से ग्राम बिलिन्दा पुल के निकट 60 वर्षीय ईश्वर दयाल पुत्र गोपी चंद्र निवासी नगला मठिया थाना सैफई इटावा दिमागी डिस्टर्व होने की बजह से वह काफी परेशान थे। जिसके चलते कभी कभी वह घर से निकल जाते थे। कुछ समय पूर्व उनका लड़का खत्म होने से वह डिस्टर्ब रहने लगे थे। छलांग लगाने के बाद वह लापता हो गए। उनका कही सुराग नही लग सका है। थाना पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लग सका था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।