गुरुवार को ऑल इंडिया किसान यूनियन के तत्वावधान में पदाधिकारी ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।


कुरावली।  ऑल इंडिया किसान यूनियन के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राना ने किसानों के साथ एसडीएम रामनारायण वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनकी मांगे क्षेत्र से संबंधित है। जिसमें खिरिया पीपल गांव में सड़क पर पानी भरे होने की समस्या तथा जल भराव के स्थान पर दवा का छिड़काव करने भरतपुर मार्ग की मरम्मत करने, लखोरा व रजापुर मोड पर मेडिकल स्टोर, तथा खाद बीज की दुकान पर मिल रही फर्जी दवाओ की जांच कर कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 
        इस अवसर पर गजराज सिंह शर्मा रामविलास, विजेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्यारेलाल, टिंकू लाल, संचित मिश्रा, महाराज सिंह सहित एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।