चौक स्थित कंचन मार्केट के सामने हुसैनाबाद ट्रस्ट की ज़मीन पर लगने वाली अवैध फूलमंडी हटाई गयी
फूल मंडी हटाने नगर निगम टीम सहित हुसैनाबाद ट्रस्ट के लोग भी पहुंचे मौके पर
तम्बौर सीतापुर।प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और दारुल उलूम देवबंद के पूर्व शिक्षक हजरत मौलाना मुफ्ती शकील अहमद के निधन
तम्बौर सीतापुर।प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और दारुल उलूम देवबंद के पूर्व शिक्षक हजरत मौलाना मुफ्ती शकील अहमद के निधन पर गुरुवार को कस्बे के मदरसा जियाउल उलूम में शोकसभा हुई। जिसमे मदरसे के मोहतमिम मौलाना शाहिद अली ने कहा की मुफ्ती साहेब बहुत अच्छे मुकर्रर और खतीब थे। मुफ्ती मोहम्मद खबीर नदवी ने कहा की मुफ्ती साहेब के रूप में एक इल्मी और अदबी नुकसान हुआ है। दारुल उलूम जैसे शिक्षण संस्थान में बतौर शिक्षक काम करने बाद तम्बौर जैसे ग्रामीण इलाके में शैक्षिक सुधार लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा की वह अपनी तकरीर में बहुत कम समय बहुत आला बात कहने का हुनर रखते थे। ईदगाह इमाम मौलाना इदरीस ने बताया की वह कस्बे ही नही बल्कि जिले की शान थे। इसके अलावा मौलाना सुहैल नदवी, मौलाना नबीउद्दीन नदवी, मुंशी एहतिशाम, कारी मोईद, मो जियाउल हक, शेख मेराज, मौलाना कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
फूल मंडी हटाने नगर निगम टीम सहित हुसैनाबाद ट्रस्ट के लोग भी पहुंचे मौके पर
समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने किसानों की हित के लिए जिलाधिकारी कार्यालय जौनपुर पर अनिश्चितकालीन आमंत्रण शुरू कर दिया है।
Leave a Comment: