ab tak tv@बाबा ने पासा पलट दिया अब पंतनगर रहीम नगर पर नहीं चलेगा बुलडोजर
बाबा ने पासा पलट दिया अब पंतनगर रहीम नगर पर नहीं चलेगा बुलडोजर
संवाददाता आशीष कुमार शर्मा
उमस भरी गर्मी के बीच घंटों बिजली कटौती से आमजन बेहाल
संवाददाता आशीष कुमार शर्मा
बाड़ी,18जुलाई।
बाड़ी उपखंड में घंटों तक बिजली गुल रहना कोई नई बात नहीं,बल्कि ये बात आम बात की तरह है।चाहे जब बिजली बंद कर दी जाती है।चाहे जब शुरू कर दी जाती है।वो भी बिना किसी पूर्व सूचना के,यहां तक कई मोहल्लों की बिजली तो 20घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी सुचारू रूप से बहाल नहीं हो पाती है।अगर कोई जिम्मेदार नागरिक बिजली विभाग में लाइट न आने की वजह जानने के लिए कॉल भी करता है।तो या तो अधिकारियों का फोन स्विच ऑफ आता है।अगर फोन ऑन भी मिला तो अधिकारी कॉल न उठाना ही अपनी जिम्मेदारी समझते है।अगर किसी अधिकारी ने फोन उठा भी लिया तो मेंटीनेंस या फॉल्ट की समस्या बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते है।
ऐसा ही वाकया है परशुराम कॉलोनी,कायस्थ पाड़ा फीडर का है।जहां पिछले 22घंटों से बिजली गुल है।जहां के लोगों ने फोन लगाकर बिजली न आने की वजह सी
जाननी चाही।तो सिर्फ मेंटीनेंस और फॉल्ट आने की बात बताकर आधा घंटे में बिजली आने की बात कहकर कॉल रख देते है।लेकिन आधा घंटे से 22घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है।
बाड़ी कस्बे में ढुल-मुल तारों और जुगाड़ू पद्धति से सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर बाड़ी की विद्युत व्यवस्था चल रही है।तमाम मशीनरी और उचित संसाधनों के होने के बाबजूद भी बाड़ी की बिजली व्यवस्था का आलम वही है,जो आज से करीब चार दशक पहले का था।तकनीक बदली,अधिकारी बदले,सरकारें बदली लेकिन इन सबके बाबजूद बाड़ी शहर की बिजली व्यवस्था नहीं बदली।बाड़ी शहर की बिजली व्यवस्था आज भी उसी ढर्रे पर चल रही है,जो कई वर्षों पहले चल रही थी।
आखिर कब बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे,और बाड़ी की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे।इसका इंतजार पूरी बाड़ी बस्ती को आज से नहीं कई वर्षों से है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बाबा ने पासा पलट दिया अब पंतनगर रहीम नगर पर नहीं चलेगा बुलडोजर
अपहरण से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
सैकड़ो की संख्या में बच्चों द्वारा पौधे रोपित किए गए
Leave a Comment: