अपहरण से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


रिपोर्ट-प्रमोद कुमार पाल
अब तक इंडिया लाइव न्यूज चैनल
जनपद बस्ती
दिनांक-17.07.2024
थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर से हुए अपहरण से सम्बंधित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
थाना कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एस0ओ0जी0 टीम व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-12.07.2024 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर से मोहित यादव के अपहरण के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0-283/2024 धारा-140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2) BNS से संबंधित 03 अभियुक्तों यथाक्रमशः 1- आदित्य विक्रम सिंह 2- प्रेरित पाल उर्फ गोरख 3- अनुद्राक्ष पांण्डेय को दिनांक-17.07.2024 को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
    गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर धारा-103(1), 238 BNS की वृद्धि कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- आदित्य विक्रम सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम चंगेरवा बाबु थाना लालंगज जनपद बस्ती(गिरफ्तारी का स्थान-जिगना चौराहा) |
2- प्रेरित पाल उर्फ गोरख पुत्र विरेन्द बहादुर पाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम भरवलिया थाना लालगंज जनपद बस्ती (गिरफ्तारी का स्थान-जिगना चौराहा) | 
3- अनुद्राक्ष पांण्डेय पुत्र सम्पूर्णा पाण्डेय निवासी डोमसरा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर उ0प्र0 (गिरफ्तारी का स्थान- ब्लॉक रोड के सामने रौता रोड पर थाना कोतवाली) |

बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद चार पहिया वाहन-थार गाड़ी संख्या-UP-32-NT-6566 |
2- एक अदद अपाचे मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या-UP51AZ5333 ।
3- दो अदद मोबाइल (अभियुक्तों का) |
4- एक अदद मोबाइल, काल लेटर, रजिस्ट्रेशन पेपर (अपहृत का) |

घटना का संछिप्त विवरण-
दिनांक-12.07.2024 को अविनाश सिंह पुत्र स्व0 अमरेन्द्र सिंह निवासी पिकौरा दत्तूराय गांधीनगर जनपद बस्ती द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक-12.07.2024 को समय करीब 14:00 बजे मोहल्ले के लोगों द्वारा मुझे फोन करके बताया गया कि आपके घर मे मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है, जिस पर जब मैं घर पहुँचा तो पाया कि मोहित यादव (अपहृत) उर्फ रत्नेश यादव पुत्र स्व0 मुकेश यादव जोकि मेरे यहाँ किराये पर कमरा लेकर रहता था, जिसे 1- आदित्य विक्रम सिंह, 2-*पुलकित गर्ग, *3- सत्यम कसौधन, 4- मोनू, 5- सैय्यद इल्हान व उनके साथ अन्य कुछ लड़के आकर मोहित यादव के कमरे में घुस कर तोड़-फोड़ किये है एवं  मार-पीट के दौरान जब वह बाथरूम में घुसा तो उसे वहाँ से खिंचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गये, जिस पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-283/2024 धारा-140(1), 333, 324(4), 115(2), 191(2) BNS. पंजीकृत कर 1- आदित्य विक्रम सिंह 2- प्रेरित पाल उर्फ गोरख 3- अनुद्राक्ष पांण्डेय को दिनांक-17.07.2024 को गिरफ्तार कर बस्ती पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ के समन्वय से घाघरा/ कुआनो नदी में अपहृत मोहित के शव के तलाश हेतु अपहृत मोहित के शव की तलाश की जा रही है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |

पूछताछ का विवरण-
    अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि मोहित यादव ने सत्यम कसौधन को धोखे से बुलाकर उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था जिससे वह उसे ब्लैकमेल करता रहता था, जिसे हटाने के लिए हम लोगों ने मोहित को अगवा कर मारपीट कर घाघरा/ कुआनो नदी में शव को फेक दिया गया था |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
2- प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर तिवारी मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
3- प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम जनार्दन प्रसाद मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |
4- प्रभारी सर्विलांस टीम शशिकांत मय पुलिस टीम जनपद बस्ती |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।