पुलिस आंधी और तूफान की रफ्तार से दौड़कर अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है
पुलिस आंधी और तूफान की रफ्तार से दौड़कर अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है
फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद्र राजपूत।
फर्रुखाबाद से ज्ञानचंद्र राजपूत।
आग लगने से एक भैंस की हुई मौत दूसरी गंभीर रूप से घायल तीसरी आंसिक रुप से।
अपाचे मोटरसाइकिल सहित दूध की डेरी भी जल कर हुई राख।
थाना क्षेत्र शमसाबाद के अंतर्गत ग्राम अद्दूपुर बृजेश कुमार पुत्र श्री राजपाल यादव निवासी के यहां अज्ञात कारणों से लगी आग। आग लगने का कोई कारण पता नहीं चल सका पीड़ित पीड़ित बृजेश ने बताया है हम लोग यहां मौजूद नहीं थे दूसरे मकान पर आज पूजा का कार्यक्रम रखा हुआ था जिसकी तैयारी में लगे हुए थे बच्चों ने जाकर बताया की आग लग गई है फूस की बनी झोपड़ी में। आनन फानन में दौड़कर भाग कर आए देखा आग से झोपड़ी जल रही थी पालतू जानवर अंदर बंधे हुए थे।आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी।
दो जानवरों को बचा लिया गया है जिसमें एक भैंस गंभीर जली हुई है दूसरी भैंस आंशिक रूप से जली हुई है तीसरी भैंस को नहीं बचाया जा सका जो आग की चपेट में आकर जलकर मर गई है।
जिसे बचाने में कामयाब नहीं हो सके।
भैंस की कीमत लगभग 75000 की थी।
बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया ।और आग को बुझाने में कामयाब हो सके।एक मोटरसाइकिल अपाचे मोटरसाइकिल रिश्तेदारों की थी वह भी पूर्ण रूप से लगी आग में जल गई। आग इतनी लपटें तेज थी कि हम लोग मोटरसाइकिल को बाहर नहीं निकाल सके।इसी के बगल में मेरी दूध की डेरी थी ।वह भी आग की चपेट में आ गया डेरी का सारा सामान जलकर स्वा हो गया। पीड़ित ने बताया है मेरा अनुमान है मेरा नुकसान लगभग 5 लाख रुपए का हुआ है।
आग लगने की सरकारी स्तर पर किसी को सूचना नहीं दी गई पीड़ित द्वारा बताया गया। आग कैसे लगी किन परिस्थितियों में लगी कोई जानकारी निकालकर नहीं आई है। पीड़ित से कई बार पूछने पर आग का कारण नहीं बताया गया आग कैसे लगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पुलिस आंधी और तूफान की रफ्तार से दौड़कर अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है
अब तक न्याय संवाददाता/ab tak tv
Leave a Comment: