अब तक न्याय संवाददाता/ab tak tv


अब तक न्याय संवाददाता

जनहित मुदौ को लेकर सोपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

बोरावड़ ( मुकेश जोया)  - जनहित के मुद्दो को लेकर आज मकराना उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमे 
नगरपालिका बोरावड़ में चारो तरफ लाइटे बंद पड़ी है करीबन 3से 4महीने हो गए है। जिसमे ठेकेदार द्वारा 2कर्मचारी रखे हुए है उनको कुछ समय से सैलरी नही दे रहा  इसलिए काम करने के लिए स्पष्ट मना करते है।और ठेकेदार चुप बैठा है इसने Eo मैडम और जेईन कोई किसी प्रकार का एक्शन नहीं ले रहे है पता नही क्या मिलीभक्ति है इनके बीच पूरा गांव परेशान है मगर कोई सुनवाई करने वाला नही है 
दूसरा मुद्दा ये है की पूरे गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है नालिया समय पर खाली नही  करवा रहे है। जिसे बारिश होने पर पूरे गांव में नालिया का कीचड़ बाहर निकल कर फेल रहा है मगर इस पर भी ईओ और जेईन ने किसी प्रकार से गांव में साफ सफाई रहे उसके अनुरूप कोई एक्सन नही लिया
तीसरा मुद्दा बोरावड़ नगरपालिका में ईओ का एडिशनल चार्ज मकराना ईओ के पास है मगर ईओ मैडम का जब मन होता है नगरपालिका आते बाकी बोरावड़ नगरपालिका में आते ही नही है जिसे लोग अपने निजी कामों को लेके परेशान है मूल जाति जनाधार जन्म मृत्यु राशन noc इत्यादि मुद्दो को लेके आम जनता को कही बार मकराना जाना पड़ता है। इसलिए आज उपखंड अधिकारी जी के पास गुहार लगाई गई की बोरावड़ नगरपालिका में ईओ को सप्ताह में 2दिन पूरी तरह स्वतंत्र काम करने के लिए पाबंद करे।
कन्हैया लाल नवल पार्षद दीनदयाल भाटी गोपाल खटीक रवि जोशी फौजी साब दिग्विजय सिंह व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप गोरा मुकेश मेघवाल 
नरसीराम (रैगर समाज अध्यक्ष बोरावड़ )
महेश कुमार इत्यादि लोगो ने गांव हित में ये ज्ञापन दिया इसमें उपखंड अधिकारी जी ने वर्तमान हालात को देखते हुए हमे आश्वासन दिया है की तुरंत प्रभाव से इन अहम मुद्दों को लेकर ईओ और जेईन से वार्ता की जायेगी। और ठेकेदार को पाबंद किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।