पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत रणंजय इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा निकाली गई पौधों की बारात को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी। अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो


पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत रणंजय इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा निकाली गई पौधों की बारात को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो

जन सामान्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनका संरक्षण करने एवं पर्यावरण को बचाने को लेकर की गई अपील।

गौरीगंज/अमेठी। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अंतर्गत रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में छात्राओं द्वारा निकाली गई पौधों की बारात को जिलाधिकारी निशा अनंत ने हरी झंडी दिखाकर  किया रवाना।पौधों की बारात निकालकर छात्राओं द्वारा जन सामान्य को इस वर्षा काल में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने एवं पर्यावरण को बचाने की अपील की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को पौधों का वितरण किया तथा उनसे अपील की कि इस वर्षा काल में एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं तथा अपने अभिभावकों व अपने आसपास के लोगों को भी एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए जागरूक करें, पेड़ लगाने के साथ ही उसकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय  परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, शिक्षाविद् जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी "मनीषी" सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।